Sunday, 19 April 2020

तेरा दूर होना

तेरा दूर होना भी
पास होने-सा लगना
तेरी तस्वीर का
हर दीवारों पर
ख़ुद-ब-ख़ुद बनना,
बारिश के बाद सब कुछ
उजला-सा लगना,
हर पल तुझसे बेबात
किये ही बतियाना,
तेरी ज़ुल्फ़ों की याद में
एकाएक अनगिनत सपनो में
खोते चले जाना,
तेरा इश्क़ का इस कदर
मुझ पर हावी
होते चले जाना,
माहीं तेरा प्यार
ही है जो मुझे
नीरज बनाता है. !!

द्वारा - नीरज 'थिंकर'

No comments:

Post a Comment

एक पत्र दादा जी के नाम

दादा जी                                        आपके जाने के   ठीक एक महीने बाद   मैं लिख रहा हूँ पत्र   आपके नाम , मैं पहले...